काशान यूनिवर्सिटी आफ़ मेडिकल साइंसेज़ में जारी अंतर्राष्ट्रीय न्यूरो सर्जरी कांफ़्रेंस में ईरानी विशेषज्ञों और डाक्टरों के अतिरिक्त अमरीका, इटली, जर्मनी और तुर्की के न्यूरो स्पेशलिस्ट भाग ले रहे हैं।
दो दिन तक जारी रहने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस में ट्यूमर्ज़, ट्रामा, वेसक्युलर, फ़न्केश्नल, पैरफ़ेरल नर्वज़, एपिलेप्सी, पैडयार्टिक्स और स्पाइनल जैसे रोगों और समस्याओं के उपचार के हवाले से पेपर पढ़े जा रहे हैं।
इस अवसर पर कई वर्कशाप्स आयोजित होंगी जिनका उद्देश्य ईरानी और विदेशी न्यूरो स्पेशलिस्टों के बीच विचार विमर्श का अवसर प्रदान करना है।